back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maha Kumbh-2025: कुंभ मेले में सुरक्षा और स्वच्छता के लिए सीएम योगी दे दिए 237.38 करोड़ रुपये

इस बार मेला क्षेत्र को योगी सरकार ने बढ़ाया है और इसे बढ़ाकर 4,000 हेक्टेयर तक विस्‍तारित कर दिया है।

लखनऊ, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाकुंभ-2025 में सुरक्षा और स्वच्छता के लिए प्रयागराज में 237.38 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है । उन्होंने यहां अन्‍य कई बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा है कि 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच छह प्रमुख स्नान हैं। इस बार मेला क्षेत्र को योगी सरकार ने बढ़ाया है और इसे बढ़ाकर 4,000 हेक्टेयर तक विस्‍तारित कर दिया है। जिसमें कि योजनाबद्ध तरीके से 25 सेक्टर तैयार किए जा रहे हैं, सभी में पार्किंग रहेगी। वहीं, 14 फ्लाईओवर, इनर पास, 12 किलोमीटर के अस्थायी घाट बनाए जा रहे हैं । हम गंगा में कोई कूड़ा नहीं गिरने देंगे। इस बार श्रद्धालुओं की अपार संख्‍या को ध्‍यान में रखते हुए डेढ़ लाख शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 30 प्लाटून ब्रिज होंगे।

प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा की 

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि 67 हजार एलईडी, 200 वाटर एटीएम और 85 ट्यूबवेल होंगे। बेहतर सहायता के लिए डिजिटल कुंभ मानचित्र, सुरक्षा और स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे। इससे पहले मंगलवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा की थी । महाकुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 को शुरू होगा और 26 फरवरी, 2025 को समाप्त होगा। प्रत्‍येक 12 साल में एक बार आयोजित होने वाले कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं जो गंगा नदी में पवित्र स्नान करने के लिए इकट्ठा होते हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री मौर्य ने का इस दौरान कहना रहा कि कुभ को भव्‍य और दिव्‍यता के साथ पूर्णता की ओर ले जाने के लिए तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं, सरकार का ध्‍यान इस बात पर भी है कि सभी कार्य समय पर गुणवत्‍ता के साथ पूरे किए जाएं । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को आने की उम्मीद है। 

मेला परिसर में 40,000 से अधिक रिचार्जेबल बल्ब लगाने की भी योजना

आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश सरकार बिजली कटौती के दौरान भी निर्बाध रोशनी सुनिश्चित करने के लिए मेला परिसर में 40,000 से अधिक रिचार्जेबल बल्ब लगाने की भी योजना बना रही है। रहेंगे। इसके अलावा, एनडीआरएफ, जल पुलिस, एसडीआरएफ, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के साथ ही स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों की टीमें कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करने के प्रयासों का समन्वय करेंगी। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के 220 विशेषज्ञ गहरे समुद्र के गोताखोरों को संगम के पानी में तैनात किया जा रहा है। 

कुंभ में पुलिस सुरक्षा को लेकर क्‍या बोले DGP

कुंभ की तैयारियों को लेकर जब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने सीसीटीवी सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उन्नत तकनीकों को एकीकृत कर काम करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए अभी सभी तैयारियां सुनिश्‍चित की जा रही हैं ।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...