back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश को तोड़ने की हो रही साजिश! बोले CM योगी आदित्यनाथ: SC/ST को लालच और डर दिखाकर कराया जा रहा है धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष पर आयोजित ‘संदेश यात्रा’ के उद्घाटन समारोह में अवैध धर्मांतरण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष पर आयोजित ‘संदेश यात्रा’ के उद्घाटन समारोह में अवैध धर्मांतरण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों को लालच और भय दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो संविधान और सामाजिक समरसता के खिलाफ है।

‘औरंगजेब के दौर जैसा कालखंड, लेकिन गुरु तेग बहादुर ने दी चुनौती’

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने इतिहास की ओर इशारा करते हुए कहा,”वह कैसा कालखंड रहा होगा जब औरंगजेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक था। उस दौर में हर ओर अत्याचार था, लेकिन सनातन धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने बलिदान दिया। सीएम योगी ने खुलासा किया कि बलरामपुर में की गई हालिया कार्रवाई में धर्मांतरण के लिए विदेशों से पैसे आने का मामला सामने आया है। अब तक 40 खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन पकड़ा गया है। धर्म बदलवाने के लिए रेट तय थे, यह देश की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए खतरा है।

साजिश रच रहीं कुछ ताकतें – CM योगी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश को तोड़ने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश कर रही हैं। यह सिर्फ धर्मांतरण नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा पर हमला है। प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी ने गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया और इसे लखनऊ से दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा तक भेजा। यह यात्रा कानपुर, इटावा और आगरा होते हुए चांदनी चौक पहुंचेगी। इस यात्रा से 350 साल पुरानी बलिदान गाथा को जीवंत रूप मिलेगा। आने वाली पीढ़ियों को धर्म और संस्कृति के लिए दी गई कुर्बानियों का बोध होगा।

हिंदू-सिख एकता पर भी बोले योगी

सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हिंदू और सिख एकता का प्रतीक है। हिंदू-सिख समाज के बीच फूट डालने की कोशिशें होती रही हैं, लेकिन हमें सतर्क रहकर इन साजिशों को नाकाम करना है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय मान्यता देने के फैसले का स्वागत किया। हमें सिख गुरुओं के बलिदान को सिर्फ इतिहास न बनाकर, उसे आज की रणनीति में ढालने की ज़रूरत है, ताकि कोई भी व्यक्ति जबरन अपनी आस्था न बदले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान न सिर्फ अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सरकार की कड़ी नीति को दर्शाता है, बल्कि समाज में एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। अब नजर इस बात पर होगी कि सरकार इस दिशा में और क्या ठोस कदम उठाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर अब पहले से महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से नई टोल दरें लागू...
spot_img

Latest Stories

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵