back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्‍या जानों…’ ऑपरेशन सिंदूर पर जया बच्चन के सवाल पर CM रेखा गुप्ता ने कसा तंज

दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपा सांसद जया बच्चन के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर उठाए गए सवाल का करारा जवाब दिया है। उन्होंने फिल्मी अंदाज में जया बच्चन को जवाब दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। दिल्ली विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ पर बहस के दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को दिया गया करारा जवाब था। रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “हमारी बहनों की गरिमा की रक्षा” करने में अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान उन्होंने फिल्मी संवाद “एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…” का इस्तेमाल करते हुए, अप्रत्यक्ष रूप से सपा सांसद जया बच्चन पर तंज कसा। 

जया बच्चन की टिप्पणी पर रेखा गुप्ता का पलटवार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जया बच्चन ने संसद में इस अभियान के नाम पर सवाल उठाकर उसका अपमान किया है। रेखा गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा, “जया बच्चन ने पूछा कि इसका नाम ‘सिंदूर’ क्यों रखा गया, मैं उन्हें फिल्मी अंदाज में जवाब देती हूं, ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…’”। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि देश की बेटियों और बहनों के सम्मान का प्रतीक है, जिसे लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में जया बच्चन ने उठाए सवाल

सांसद जया बच्चन ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में जिन महिलाओं ने अपने पतियों को खोया, उनका सिंदूर उजड़ गया, ऐसे में इस अभियान का नाम ‘सिंदूर’ क्यों रखा गया? जया बच्चन ने इस विषय पर बोलते हुए कहा, “जो कुछ भी वहां हुआ वह अवास्तविक लगता है। लोग आए, इतने सारे मारे गए और कुछ भी नहीं हुआ।” उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और सरकार से पूछा, “आपने इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों रखा, जब महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया?” जया बच्चन की यह टिप्पणी संसद में ‘पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा के दौरान आई थी।

“नाम इंडियन, सोच पाकिस्तान की” – सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका नाम भले ही ‘इंडियन’ हो, लेकिन सोच राष्ट्रविरोधी ताकतों जैसी है। रेखा गुप्ता ने कहा, “ये लोग भारत से नहीं, बल्कि राष्ट्र-विरोधी ताकतों से प्रेम करते हैं, क्योंकि वे उन्हीं में अपना प्रतिबिंब देखते हैं। विपक्ष के कई नेता ऐसे बयान देते हैं जैसे वे पाकिस्तान के प्रवक्ता हों।” 

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे साहसिक कदमों पर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है। “लोकसभा में कई विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े किए। उन्हें अपनी सेना और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं, लेकिन विदेशों पर पूरा भरोसा है।” सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस को लेकर ऐतिहासिक संदर्भ भी उठाया। उन्होंने कहा “1947 में कांग्रेस सत्ता में थी। आजादी का श्रेय तो लिया, लेकिन विभाजन की जिम्मेदारी नहीं मानी। 1962 के भारत-चीन युद्ध में मिली हार की जवाबदेही भी नहीं ली।”

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵