back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बैंको दी कड़ी चेतावनी, ‘अगर किसानों को कृषि लोन नहीं मिला तो…’

CM फडणवीस ने 19 मई को एक मीटिंग में किसानों को राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति को कृषि लोन देने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस किसानों को लेकर सख्‍त है। उन्‍होने सोमवार, 19 मई को एक मीटिंग में किसानों को राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति को कृषि लोन देने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। उन्‍होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 167वीं बैठक में कहा कि बैंकों को किसानों को कृषि लोन देने के लिए ‘सिबिल स्कोर’ की शर्त नहीं लगानी चाहिए। 

मुख्‍यमंत्री ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे किसानों को कृषि लोन देने वक्‍त उनका सिबिल स्‍कोन न मांगे। उन्‍होंने इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) का हवाला देते हुए सख्‍त कार्रवाई की बात कही, उन्होंने साफ तौर पर कहा‍ कि इस बाध्यता के चलते कई किसानों को लोन नहीं मिल पाता है, ऐसे कृषि उत्पादन प्रभावित होता है। 

सीएम ने आगे कहा कि इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। इसके अलावा, किसानों की आत्महत्या की घटनाएं भी बढ़ती हैं। सीएम ने ये भी दोहराया कि सरकार पहले भी इस संबंध में सख्त निर्देश दे चुकी है। अब बैंकों को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। वरना उचित कार्रवाई की जाएगी

सिबिल स्कोर पर RBI की भी सख्ती- सीएम


इस महत्‍वपूर्ण बैठक में सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि, RBI ने भी स्‍पष्‍ट किया है कि कृषि लोन के मामलों में सिबिल स्कोर मांगने वालें बैंक शाखाओं पर सख्‍त कार्रवाई होगी। उन्होंने पूर्व में कुछ बैंकों के खिलाफ FIR भी दर्ज किए जाने का जिक्र भी किया। सीएम ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से विनम्र निवेदन किया कि वे कृषि लोन कवरेज का विस्तार करें और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय किए गए लोन टारगेट को समय रहते हुए पूरा करें।

44.76 लाख करोड़ की योजना को मंजूरी


इस अहम मीटिंग में सूबे के मुख्‍यमंत्री ने महाराष्ट्र के लिए 44.76 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक लोन योजना को स्वीकृति दी गई। सीएम ने राज्य की कृषि प्रधान भूमिका में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि किसान राज्य की रीढ़ हैं और कृषि अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा अच्छी बारिश की उम्‍मीद जताई गई है, ऐसे में बैंकों को किसानों को ज्‍यादा से ज्‍यादा ऋण और मदद करनी चाहिए, क्योंकि कृषि का विकास सीधे तौर पर बैंकों और किसानों दोनों के हित में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...