back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुवाहाटी निकाय चुनाव में बीजेपी को क्लीन स्वीप

गुवहाटी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को 60 सीटों वाले गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में भारी जीत दर्ज की। भगवा पार्टी ने 58 सीटें जीतीं, जबकि एक-एक सीट आम आदमी पार्टी (आप) और असम जातीय परिषद (एजेपी) के पक्ष में गई। असम राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, भाजपा (52 वार्ड) और उसके सहयोगी असम गण परिषद (छह वार्ड) ने 58 वाडरें में जीत हासिल की। तीन पहले भगवा पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा निर्विरोध चुने गए थे। आप उम्मीदवार मासूम बेगम ने वार्ड नंबर 42 पर जीत हासिल की, जबकि एजेपी उम्मीदवार हुकुम चंद अली ने बीजेपी उम्मीदवार को हराकर वार्ड नंबर एक में जीत हासिल की। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस बार नौ साल के अंतराल के बाद हुए जीएमसी चुनावों में अपना खाता नहीं खोल सकी। 57 वाडरें में कुल 197 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जीएमसी का चुनाव नौ साल के अंतराल के बाद हुआ था। 2013 में, कांग्रेस ने प्रतिष्ठित जीएमसी चुनाव जीता, लेकिन आंतरिक कलह के कारण कई निर्वाचित पार्षद भाजपा में स्थानांतरित हो गए, जिससे भगवा पार्टी को नगरपालिका बोर्ड बनाने में मदद मिली। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के अलावा, आप ने 38 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को हुए मतदान में 7,96,829 मतदाताओं में से लगभग 52.80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल गर्म है और Jalpaiguri Seat भी चर्चाओं में बनी हुई है। यह...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵