back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CJI सूर्यकांत का बड़ा प्लान: सुप्रीम कोर्ट को बनाएंगे आम लोगों के लिए आसान, बताए दो फ्यूचर प्लान

देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर अपना फ्यूचर प्लान साफ कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर अपना फ्यूचर प्लान साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों की संख्या को कम करना है, ताकि आम लोगों को जल्दी न्याय मिल सके। मध्यस्थता और मुकदमेबाजी होंगे दो अचूक हथियार। एक कार्यक्रम में बोलते हुए CJI सूर्यकांत ने बताया कि वह ‘मध्यस्थता’ (Mediation) को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं साथ ही मुकदमेबाजी (Litigation) को भी और प्रभावी बनाना चाहते हैं उनका कहना है कि इन दोनों तरीकों के जरिए केसों का जल्दी निपटारा किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि वे CJI बनने से पहले ही इस सिस्टम पर काम कर रहे थे।

राष्ट्रीय न्यायिक नीति पर होगा काम

CJI सूर्यकांत ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी मामलों के निपटारे के लिए तय समयसीमा लंबित मामलों का तेजी से समाधान, एक मजबूत राष्ट्रीय न्यायिक नीति तैयार करना। उन्होंने कहा कि बीते 6 महीनों में उन्होंने एक मध्यस्थता मिशन की शुरुआत भी की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मामले कोर्ट के बाहर ही सुलझाए जा सकें। सुप्रीम कोर्ट आम आदमी के लिए भी है।CJI सूर्यकांत ने साफ कहा कि हम यह संदेश देना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट सिर्फ बड़े लोगों के लिए नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए भी है। उन्होंने बताया कि जिला अदालतों को और मजबूत करने के लिए ज्यूडिशियल एकेडमी हाईकोर्ट के जरिए न्यायिक अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। ताकि केस जल्दी निपट सकें और समय की बर्बादी न हो।

डिजिटल गिरफ्तारी और साइबर अपराध बड़ी चुनौती

CJI ने कहा कि आज के समय में न्यायपालिका के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं डिजिटल अरेस्ट, साइबर क्राइम ऑनलाइन ठगी और अपराध। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पीड़ित भारत में हो सकता है और अपराधी विदेश के किसी द्वीप पर बैठा हो सकता है। इसलिए जजों और अधिकारियों को लगातार नई तकनीक की ट्रेनिंग देना जरूरी है।

आम आदमी कैसे जा सकता है सीधे सुप्रीम कोर्ट?

बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि अगर आपके मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) का उल्लंघन होता है, तो आप सीधे सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। आप अनुच्छेद 32 के तहत सीधे रिट पिटीशन दाखिल कर सकते हैं, जैसे हैबियस कॉर्पस, मंडामस, प्रोहिबिशन, क्वो वारंटो, सर्टियोरारी यह आपका संवैधानिक अधिकार है, इसे कोई नहीं रोक सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...