back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूपेश बघेल से बच्चों का सवाल, गर्मी की छुट्टी आपको भी मिलती है क्या!

रायपुर, 10 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें तरह-तरह के सवालों से गुजरना पड़ रहा है। सरगुजा के एक गांव की एक स्कूली छात्रा ने तो यह सवाल कर दिया कि हमारी तरह आपको भी गर्मी की छुट्टी मिलती है क्या। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मंगलवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा के ग्राम सहनपुर में थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया। नवमीं में पढ़ने वाली हेमंती यादव ने मासूमियत भरे अंदाज में मुख्यमंत्री से पूछा, हम लोगों को तो गर्मी की छुट्टी मिल गई है, क्या आप को भी गर्मी की छुट्टी मिलती है। स्कूली छात्रा का सवाल सुनते ही माहौल में ठहाके गूंज गए। बालिका के सवाल का मुख्यमंत्री बघेल ने अपने ही तरह से जवाब देते हुए कहा, हम लोगों को छुट्टी नहीं मिलती है, रायपुर में रहे तो बहुत सा काम होता है, आफिस का, बहुत सी योजनाएं, बहुत लोग मिलने आते हैं, जब दौरा करने जाओ, अभी दौरा करने निकले हैं, सबसे भेंट मुलाकात कर रहे हैं, शासकीय योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। जैसे मध्यान्ह भोजन मिलता है या नहीं, रेडी फूड मिल रहा है कि नहीं। किसान है, उसे राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ मिला या नहीं मिला। पीडीएस दुकान खुलती है या नहीं, खाद्यान्न बराबर मिल रहा है या नहीं। सरकार ने जो योजना बनाई है उसका जमीन स्तर पर क्या हाल है, यह जानना है। लोगों केा उसका लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होने आगे कहा, मैं यहां पर आप लोगों से मिलने आया हूं, यह जानने आया हूं कि आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। इसी गांव के बच्चों ने मुख्यमंत्री से खेल सामग्री की भी मांग की। बघेल ने चौपाल में बच्चों की इच्छा पूरी करते हुए उन्हें खेल का सामान दिया। मुख्यमंत्री को बच्चों ने बताया कि वे अभी तक सरगुजा से बाहर नहीं गए हैं, और रायपुर में जंगल सफारी देखने का मन है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि आप बच्चों को रायपुर लेकर आइए, हम उन्हें जंगल सफारी घुमाएंगे, इसके साथ ही बच्चों को अपने निवास पर चाय पर भी आमंत्रित करेंगे। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵