back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विभागों का बंटवारा

देहरादून, 30 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय रखे हैं और उनके पास 24 विभाग हैं। परिषद विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपने पास आबकारी, ऊर्जा, पेयजल, श्रम, गृह, राजस्व, कार्मिक, राज्य संपत्ति, नियोजन, सूचना, न्याय, आपदा प्रबंधन, नगारिक उड्डयन समेत 21 मंत्रालय रखे हैं। पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे। वह कुल 24 विभागों को देखेंगे। वहीं, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मंत्रालय में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। महाराज को लोनिवि, सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम प्रबंधन को बरकरार रखते हुए पंचायती राज व ग्रामीण निर्माण समेत नए मंत्रालय दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ.धनसिंह रावत का कद बढ़ा है। उन्हें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा मंत्रालय दिए गए हैं। वह चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, संस्कृत शिक्षा मंत्रालय भी देखेंगे। धामी कैबिनेट में शामिल किए गए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त मंत्रालय दिया गया है। वह शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्रालय भी देखेंगे। हालांकि मंत्री सुबोध उनियाल को कुछ हलका किया गया है, उनके पास अब कृषि एवं उद्यान मंत्रालय नहीं होंगे, उन्हें इस बार वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय दिए गए हैं। जबकि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास के साथ कृषि एवं उद्याग विभाग भी देखेंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का भी कद बढ़ाया गया है। वह महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अलावा खेल एवं युवा कल्याण तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का मंत्रालय देखेंगी। मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को समाज कल्याण, परिवहन एवं लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम मंत्रालय दिए गए हैं। नए व युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्धन विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल व कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए है। मुख्यमंत्री के पास ये विभाग- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रालय : कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्यसंपत्ति,सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन। विभाग : कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषय कार्य, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, अर्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास व नागरिक उड्डयन। सतपाल महाराज मंत्रालय : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन जलागम प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई। विभाग : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, सिंचाई व लघु सिंचाई। प्रेमचंद अग्रवाल मंत्रालय : वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनगर्ठन, जनगणना। विभाग : वित्त, वाणिज्य, कर, स्टांप एवं निबंधन, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना। गणेश जोशी मंत्रालय : कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास। विभाग : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास। डॉ.धन सिंह रावत मंत्रालय : विद्यालयी शिक्षा (बेसिक)(माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा। विभाग : विद्यालयी शिक्षा (बेसिक)(माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा। सुबोध उनियाल मंत्रालय : वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा। विभाग : वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा। रेखा आर्य मंत्रालय : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण। विभाग : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण। चंदन राम दास मंत्रालय : समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम। विभाग : समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग। सौरभ बहुगुणा मंत्रालय : पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन। विभाग : पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन। –आईएएनएस स्मिता/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵