नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान विधानसभा में 29 जुलाई 2024 को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में एक ही परिवार की भक्ति करने की परंपरा चली आ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अभी जवाहर लाल नेहरू, इंदीरा गांधी की बात तो की, लेकिन वह इससे आगे नहीं गए।
कम से कम उन्होंने राह से पत्थर तो हटा के चलना था
इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कांग्रेस पर बुरी तरह टूट पड़े। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार के लिए कहा कि अगर कांग्रेस योजनाओं के नाम बदलने की जगह जनता के हित का ध्यान रखकर अच्छी परियोजनाएं लेकर आते तो यह अच्छा होता। भजनलाल शर्मा ने कहा कि इसको लेकर वह कहना चाहते हैं कि हमसे पहले भी मुसाफिर तो कई गुजरें होंगे कम से कम उन्होंने राह से पत्थर तो हटा के चलना था।
कांग्रेस शासन में विद्युत कंपनियां दिवालियापन की हालत से गुजर रही थी
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के द्वारा कही बात का जिक्र करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि हमारे राज्य में इंडस्ट्री इस कारण से नहीं आ रही है क्योंकि यहां बिजली और पानी नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसको पिछली कांग्रेस सरकार के पांच साल के शासन में की गई गलत नीतियों का परिणाम बताया। भजनलाल शर्मा ने कहा की पिछली कांग्रेस की सरकार के शासन में विद्युत कंपनियां दिवालियापन की हालत से गुजर रही थी।
लक्ष्मणगढ़ के विधायक को बजट पर आधी अधूरी जानकारी थी: भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि खुद लक्ष्मणगढ़ के विधायक ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर बजट के प्रावधान पर सबको गलत जानकारी दी। लक्ष्मणगढ़ के विधायक को बजट पर आधी अधूरी जानकारी थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की कांग्रेस के विधायक बजट को लेकर जनता के बीच गलत जानकारी दे रहे हैं, उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




