back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों का उत्पात, वाहनों को किया आग के हवाले

कोंडागांव (छत्तीसगढ़), 25 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए गुरुवार को सड़क निर्माण में लगे कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार कोंडागांव जिले के केशकाल से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम कुएंमारी में नक्सलियों ने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में लगे लगभग 15 वाहनों को आज आग के हवाले कर दिया। सूत्रों का कहना है कि करीब 20 नक्सली घटनास्थल पर सादे कपड़ों में पहुंचे थे, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल बताई जा रही है। नक्सली मौके पर काम कर रहे सुपरवाइजर को डरा धमका कर ठेकेदार का नाम पता पूछने लगे और सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार को जान से मार देने की धमकी भी दी। इसके कारण मौके पर मौजूद सभी मजदूर डर गए। घटनास्थल पर 15 से 20 लोगों की फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता/केशव/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...