रायपुर, 27 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार और संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को एआईसीसी ने शनिवार को आदेश जारी कर राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है। राजेश तिवारी उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी के साथ सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। असम के बाद राजेश तिवारी को उत्तरप्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी राजेश तिवारी को सौंपी गई है। राजेश तिवारी अब उत्तरप्रदेश चुनाव में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रशिक्षण मॉडल को लागू करेंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को बधाई दी है। वहीं राजेश तिवारी ने राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल





