back to top
39.1 C
New Delhi
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में रेलिंग विवाद से भड़की चौमूं हिंसा के एक हफ्ते बाद बुलडोजर एक्शन, उपद्रवियों के अवैध निर्माण ध्वस्त

राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं में हालिया हिंसा के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हिंसा से जुड़े उपद्रवियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन किया जा रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं में हालिया हिंसा के एक हफ्ते बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हिंसा से जुड़े उपद्रवियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रेलिंग विवाद से भड़की थी हिंसा

चौमूं में यह हिंसा मस्जिद के पास रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई थी। पहले पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई और पत्थर हटाने पर सहमति बनी, लेकिन जैसे ही रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ, पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पथराव और झड़प हो गई।

पथराव में घायल हुए पुलिसकर्मी

उपद्रवियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इनमें से 6 पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। हिंसा के बाद पुलिस ने 24 पत्थरबाजों के घरों पर नोटिस चस्पा किए थे। उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने और वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया था। नोटिस की मियाद 31 दिसंबर को पूरी हो गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

अवैध निर्माण और बूचड़खानों पर कार्रवाई

नगर परिषद की टीम ने आज पठान कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को गिराना शुरू किया। 20 अवैध बूचड़खाने 4 अवैध निर्माण इन सभी को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन कानूनी दस्तावेज पेश नहीं किए गए, जिसके बाद बुलडोजर एक्शन लिया गया। पूरे मामले में अब तक करीब 110 लोगों को डिटेन किया गया है। इनमें से 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में 15 और आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जो फिलहाल फरार हैं।

इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कार्रवाई के दौरान चौमूं में चार से अधिक थानों की पुलिस और आरएसी की कंपनी तैनात की गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा और अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई के साथ बुलडोजर एक्शन भी जारी रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बकरीद पर ट्रैफिक फ्री सड़क की मांग, Aligarh के मौलाना के बयान से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Aligarh में बकरीद...

Cannes 2026 से वायरल हुआ Tara Sutaria का लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी...

MI कोच Kieron Pollard पर IPL का बड़ा एक्शन, PBKS मैच के दौरान विवाद के बाद लगा जुर्माना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच Kieron...

तेल बचाने की अपील के बीच DMRC का बड़ा कदम, सरकारी कर्मचारियों के लिए चलेंगी हाइड्रोजन शटल बसें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और...

TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह! Kalyan Banerjee की नियुक्ति से नाराज कई सांसद, पार्टी टूटने की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵