नई दिल्ली, रुफ्तार डेस्क । चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां आप-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है, यहां गठबंधन की प्रत्याशी प्रेमलता चुनाव हार गई है। इस चुनाव में AAP- कांग्रेस गठबंधन में चुनावी मैदान पर थी, लेकिन प्रेमलता को करारा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला ने चुनाव में बाजी मार ली है। भाजपा अकेले चुनाव में उतरी थी। और मेयर प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया था। मेयर चुनाव में कांग्रेस और आप के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग का बड़ा खेला कर दिया है।
गौरतलब है कि, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हाईकोर्ट के रिटायर जज जय श्री ठाकुर की निगरानी में संपन्न हुआ है।और डॉक्टर बेदी प्रिजाइडिंग ऑफिसर रहे। इससे पहले कहा जा रहा था कि, सीक्रेट बैलेट से मतदान होगा लेकिन बाद में बैलेट के जरिये यह चुनाव कराया गया। आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट मिली, जबकि भाजपा के मेयर पद की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट हासिल हुए।
चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई
मिली जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनावी प्रक्रिया गुरुवार को 11 बजे शुरू हुई। इस प्रक्रिया में सबसे पहले चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने वोट किए फिर एक-एक कर बाकी वार्ड पार्षदों ने वोट डाले। दो दिन पहले ही कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए पार्षद गुरबख्स सिंह रावत ने भी वोटिंग की। इस पूरे चुनाव की बकायदा वीडियो ग्राफी भी करवाई गई।
किसे कितने वोट मिले
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए में आम आदमी पार्टी (AAP) के पास 13 वोट थे, जबकि भाजपा के पास 16 और कांग्रेस के पास छह पार्षद थे। नियम के अनुसार एक वोट सांसद का रहता है। कुल 36 वोटों में से 19 बीजेपी के खाते में गए हैं और कांग्रेस आप गठबंधन को 17 वोट ही मिली। इस दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिला, कुछ विपक्षी पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी को वोट दिए। इस प्रकार से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जबकी ये दोनों ही पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी।





