back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चम्पाई सोरेन ने JMM छोड़ते हुए शिबू सोरेन को लिखा भावुक पत्र, कहा- मेरी पीड़ा को आपके अलावा कोई नहीं समझ सकता

Champai Soren: पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन 30 अगस्त 2024 को BJP में शामिल हो जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने इस्तीफा देने के बाद शिबू सोरेन को एक बहुत ही भावुक पत्र लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी साझा किया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शिबू सोरेन को अपने भावुक पत्र में लिखा

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शिबू सोरेन को अपने भावुक पत्र में लिखा ” आदरणीय गुरु जी जोहार, मैं चम्पाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एंव नीतियों से विक्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ने को विवश हूं। 

अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आप के मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओ ने देखा था, एंव जिस के लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एंव गांवो की खाक छानी थी, आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है। 

झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एंव मैने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है। 

आपके वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से, आप सक्रीय राजनीति से दूर हैं, तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है, जहां हम अपनी मन की पीड़ा को बता सकें। इस वजह से मै झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। 

आपके मार्गदर्शन में झारखंड आंदोलन के दौरान तथा उसके बाद भी, मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहेंगे। अतः आपसे विनय अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें।”    

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल हो जाने से दोनों को ही फायदा है

बता दें कि अब चंपाई सोरेन 30 अगस्त 2024 को झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा की सदस्यता ले लेंगे। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल हो जाने से दोनों को ही फायदा है। जहां चंपाई सोरेन के पास आदिवासी समाज का एक बड़ा वोट बैंक है, वहीं चंपाई सोरेन को भाजपा अपनी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा से शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास, विपक्ष का भी मिला साथ

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । झारखंड विधानसभा में मानसून पूरक सत्र के दौरान सदन में जोरदार हंगामा रहा। सरकार और विपक्ष विभिन्‍न मुद्दों पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...