नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 8 अगस्त 2024 को राज्यसभा में विपक्ष ने भारत की पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता के मुद्दे पर काफी हंगामा किया। जिसको लेकर सभापति जगदीप धनखड़ काफी नाराज हो गए। विपक्ष ने इतना हंगामा कर दिया कि सभापति जगदीप धनखड़ गुस्से में अपनी चेयर छोड़कर उठ गए। जब विपक्ष विनेश फोगाट के मुद्दे पर हंगामा कर रहा था तो सभापति जगदीप धनखड़ उनके इस तरह के रवैये से काफी नाराज हो गए थे।
अगर आप इस तरह व्यवहार करेंगे तो मुझे आपको सदन से बाहर भेजना होगा
विपक्ष से मल्लिकार्जुन खडगे और डेरेक ओब्रायन विनेश फोगाट के मुद्दे को लेकर संसद में हंगामा करने लगे, दोनों वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे। लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ उनके इस तरह के व्यवहार से काफी नाराज दिखें, इसको लेकर जगदीप धनखड़ ने उनसे कहा कि आप लोग जो पत्रों और समाचार पत्रों के माध्यम से सभापति के अधिकार को चुनौती देने का कार्य कर रहे हैं, यह असंसदीय है। वहीं सभापति जगदीप धनखड़ तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच में चिल्लाने को लेकर काफी नाराज हो गए थे, सभापति जगदीप धनखड़ ने चिल्लाते हुए सांसद डेरेक ओ ब्रायन के लिए कहा कि सदन में मेरा रोजाना अपमान किया जाता है, आपकी चेयर से चिल्लाने की हिम्मत कैसे हुई। अगर आप इस तरह व्यवहार करेंगे तो मुझे आपको सदन से बाहर भेजना होगा।
विपक्ष को लगता है कि मै इस सभापति पद के लायक नहीं हूं
सभापति जगदीप धनखड़ ने इसको लेकर कहा कि यह उनके लिए चुनौती नहीं है, बल्कि यह राज्यसभा के सभापति पद के लिए चुनौती है। जगदीप धनखड़ ने कहा कि विपक्ष को लगता है कि मै इस सभापति पद के लायक नहीं हूं। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को हंसी रोकने के लिए कहा और अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि काफी दुखी मन से अपनी चेयर से उठ रहा हूं। सभापति जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खडगे को अपनी बात रखने का मौका दिया था, लेकिन खडगे विनेश फोगाट के मुद्दे पर जोर दे रहे थे। जिसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हम सदन को इस तरह का प्लेटफॉर्म नहीं बनने देंगे। उन्होंने विपक्ष के सांसदों को कहा कि आपको नियमो का पालन करना होगा। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/
ने





