back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र ने अल बद्र कैडर अर्जुमंद गुलजार डार को आतंकवादी घोषित किया

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी संगठन अल बद्र के सक्रिय सहयोगी अर्जुमंद गुलजार डार को आतंकवादी घोषित किया है। आतंकी संगठन अल बद्र को इस कानून की पहली अनुसूची के तहत क्रमांक 26 पर आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर वैध दस्तावेजों पर पाकिस्तान गया था, जहां वह अल बद्र में शामिल हो गया। गजट अधिसूचना में कहा गया है कि वह एक सक्रिय आतंकवादी और अल बद्र का कमांडर रहा है और तब से और वर्तमान में पाकिस्तान से काम कर रहा है। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि डार जब से पाकिस्तान गया है, वह युवाओं को अपने संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है और अल बद्र की आतंकी गतिविधियों को वित्तपोषित कर रहा है। वह पुलवामा (कश्मीर) में ओवर ग्राउंड वर्कर्स से विस्फोटक बरामद करने के मामलों में भी शामिल पाया गया है। इसके साथ ही पुलवामा में 18 नवंबर, 2020 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर ग्रेनेड हमला और युवाओं को आतंकी संगठन अल बद्र में आतंकवादी रैंक में शामिल होने के लिए प्रेरित करने जैसे कृत्यों में भी उसकी भूमिका रही है। 1999 में जन्मे और पुलवामा जिले के रत्नीपोरा के खरबतपोरा का निवासी, डार अल बद्र के सक्रिय सहयोगी सदस्यों में से एक है। अधिसूचना में आगे कहा गया है, केंद्र सरकार का मानना है कि अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान आतंकवाद में शामिल है और उसे उक्त अधिनियम के तहत एक आतंकवादी के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसलिए, अब, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 35 की उप-धारा (1) के खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार उसे आतंकवादी घोषित करती है। –आईएएनएस एकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵