नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में स्कूल की फीस को लेकर प्रिसिंपल और 11वीं क्लास के छात्र के बीच विवाद हो गया।इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो अन्य टीचर भी देखे जा रहे हैं। दरअसल वीडियो कंच मिल इलाके का है।
टीसी लेने गया था छात्र, फीस को लेकर हुआ विवाद
छात्र का नाम ध्रुव आर्य है जो दलित समुदाय का है। वो 11 वीं क्लास में फेल होने के बाद प्रिसिंपल के पास अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने के लिए गया था। इशी बीच प्रिंसिपल निशा सेंगर और ध्रुव के बीच फीस को लेकर विवाद हो गया। ध्रुव का दावा था कि वो फीसदे चुका है लेकिन प्रिंसिपल का कहना था कि बिना फीस के टीसी इशू नहीं किया जाएगा। विवाद बढ़ गया और निशा ने ध्रुव की पिटाई कर दी। इसके बाद वाइस प्रिंसिपल राकेश सिंह और रजनी ने भी ध्रुव का पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच ध्रुव ने खुद को बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल को धक्का दे दिया।
छात्र को आई चोट
इस दौरान ध्रुव के चेहरे गले और सिर पर चोट लग गई। उसका इलाज कराया गया है। प्रिंसिपल को इस दौरान कोई चोट नहीं आई है। दोनों पक्षों ने हजीरा पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।
प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और एक टीचर पर केस दर्ज
पुलिस ने प्रिंसिपल निशा, वाइस प्रिंसिपल राकेश सिंह और टीचर रजनी के खिलाफ SC/ST prevention act के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसी बीच ध्रुव पर धमकी देने और बदतमीजी करने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ध्रुव ने फीस दी थी कि नहीं।
Raftaar News | WhatsApp Channel




