back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीएसई ने स्कूलों से कहा : 10वीं, 12वीं के छात्रों को ओएमआर शीट की जानकारी दें

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों से कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट के संबंध में सभी जानकारी प्रदान करने को कहा है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होनी है। ऐसे में सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को एक पत्र लिखते हुए बताया गया है कि कैसे उन्हें इस परीक्षा के लिए तैयार होना है और इसे लेकर क्या एहतियात बरतनी है। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्राचार्यो को लिखे पत्र में बोर्ड ने कहा, आप जानते हैं कि सीबीएसई पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के मूल्यांकन के लिए पहली बार ओएमआर का उपयोग करेगा। इसलिए, यह आवश्यकता है कि टर्म-1 की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों और स्कूलों को ओएमआर शीट के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। सीबीएसई ने अपनी टर्म-1 परीक्षा के लिए अपनी सभी नई ओएमआर शीट को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 36 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी। टर्म-1 परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 90 मिनट की अवधि के साथ अधिकतम 60 प्रश्न होंगे। छात्रों को इसका जवाब ओएमआर शीट पर केवल पेन से भरना होगा, जिसमें पेंसिल के इस्तेमाल को नियमों के विरुद्ध माना जाएगा। पत्र में कहा गया है कि स्कूल दिशा-निर्देशों में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार ओएमआर शीट अग्रिम रूप से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों से अनुरोध है कि सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर छात्रों के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएं। सीबीएसई ने कहा कि अभ्यास सत्र से पहले, शिक्षकों को भी ओएमआर से अच्छी तरह परिचित होना चाहिए। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵