नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 13 मई 2025, को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 93.66% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं।
DigiLocker पर चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं cbse.gov.in results.cbse.nic.in इसके अलावा छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें चेक
सबसे पहले CBSE की वेबसाइट पर जाएं cbseresults.nic.in या cbse.gov.in होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। “सबमिट” पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
मोबाइल ऐप से रिजल्ट देखने का तरीका
अपने मोबाइल में UMANG ऐप या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें। ऐप में लॉगिन करें और “CBSE Result 2025” सेक्शन पर जाएं। रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें और सबमिट करें। आपकी मार्कशीट मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस साल रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। साथ ही, ट्राइबल और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। CBSE ने इस बार डिजिटल माध्यम से मार्कशीट जारी करने पर ज्यादा जोर दिया है, जिससे छात्र कहीं से भी अपने परिणाम देख सकें।
आज ही जारी हुआ था 12वीं का रिजल्ट
CBSE ने आज यानी 13 मई 2025 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट भी जारी किया हैं। इस साल कुल 88.39% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। यह पास प्रतिशत पिछले साल (87.98%) से 0.41% ज्यादा है। इस साल 17,04,367 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र पास हुए हैं। CBSE ने इस बार भी मेरिट लिस्ट यानी टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। बोर्ड का मानना है कि इससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचा जा सकता है। हालांकि, जिन छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ‘डिस्टिंक्शन’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।




