back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBSE Result 2025: CBSE बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, इस लिंक पर क्लिक करके चेक करें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 13 मई 2025 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 88.39% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। CBSE बोर्ड के 12वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई रिजल्ट 2025 results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जारी किया गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं CBSE की वेबसाइट cbseresults.nic.in DigiLocker ऐप UMANG ऐप सबसे पहले cbseresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं “Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025” लिंक पर क्लिक करें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें सबमिट बटन पर क्लिक करें आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही जारी किया गया है मार्कशीट भी डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध है स्कूल से भी बाद में ओरिजिनल मार्कशीट मिल जाएगी

रिजल्ट के वक्त वेबसाइट हो सकती है स्लो, डिजिलॉकर और UMANG ऐप से मिलेगी मदद

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की भारी भीड़ से सीबीएसई की वेबसाइट स्लो या डाउन हो सकती है। ऐसे में छात्र डिजिलॉकर या UMANG ऐप का सहारा लेकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजिलॉकर के Issued Documents सेक्शन में देख सकेंगे।

88.39% छात्र हुए पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 13 मई 2025 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 88.39% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। यह पास प्रतिशत पिछले साल (87.98%) से 0.41% ज्यादा है। इस साल 17,04,367 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र पास हुए हैं। CBSE ने इस बार भी मेरिट लिस्ट यानी टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। बोर्ड का मानना है कि इससे अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचा जा सकता है। हालांकि, जिन छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ‘डिस्टिंक्शन’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...