back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBI ने SC में सौंपी जांच रिपोर्ट, कहा- NEET UG 2024 का पेपर सोशल मीडिया में नहीं हुआ था सर्कुलेट

NEET UG 2024: अब सुप्रीम कोर्ट को सीबीआई की इस जांच रिपोर्ट से NEET UG 2024 की परीक्षा को लेकर अपना निर्णय लेने में आसानी होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नीट पेपर लीक मामले में 11 जुलाई 2024 को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जांच की रिपोर्ट सौंप दी है। सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट के जरिए सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि NEET UG 2024 की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया में सर्कुलेट नहीं हुआ था। सीबीआई ने सर्वोच्च न्यायालय को अपनी जांच रिपोर्ट के माध्यम से बताया कि यह पेपर बिहार के एक परीक्षा केंद्र में ही लीक हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट को सीबीआई की इस जांच रिपोर्ट से NEET UG 2024 की परीक्षा को लेकर अपना निर्णय लेने में आसानी होगी।

CBI ने NEET UG 2024 के पेपर लीक की जांच की रिपोर्ट SC में सौंप दी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई इस मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट को पूरे विस्तार से बताएगी कि NEET UG 2024 की परीक्षा के पेपर बिहार के एक परीक्षा केंद्र के अलावा कहीं भी लीक नहीं हुए थे। सीबीआई ने आज 11 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में NEET UG 2024 के पेपर लीक की जांच की रिपोर्ट सौंप दी है।

वहीं सीबीआई ने अपनी जांच में बताया है कि लीक पेपर सोशल मीडिया में सर्कुलेट नहीं हुआ था। इससे पहले इस लीक पेपर को बड़े स्तर पर सोशल मीडिया में सर्कुलेट होने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन सीबीआई की जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया। अब सुप्रीम कोर्ट की इस जांच रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार को भी इस परीक्षा (NEET-UG 2024) को दोबारा से न कराने को लेकर बल मिलेगा। केंद्र सरकार का भी यही कहना है कि यह परीक्षा बड़े स्तर पर लीक नहीं हुई है। 

NEET-UG 2024 की परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं

वहीं केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट को आईआईटी-मद्रास के द्वारा NEET-UG 2024 के परिणाम का डेटा विश्लेषण का हवाला दिया और कहा कि इस परीक्षा में इस तरह का कोई सबूत नहीं मिला है कि लीक पेपर बड़े स्तर में फैला है। केंद्र सरकार का कहना है कि NEET-UG 2024 की परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं हैं। अभी केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में यह भी रिपोर्ट सौंपनी है कि संदिग्ध लोगों की पहचान और नकल करने वाले छात्रों की पहचान का डेटा बनाना संभव है क्या?

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूजा और नमाज़ के लिए तय हुआ समय, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। 23 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵