back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात आईपीएस ज्ञानवंत सिंह से सीबीआई ने की ढाई घंटे पूछताछ

ओम प्रकाश कोलकाता, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बीतने के बाद सीबीआई ने कोयला तस्करी के मामले में जांच तेज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह से मंगलवार को ढाई घंटे तक पूछताछ की है। पिछले सप्ताह ही जांच एजेंसी ने उन्हें समन भेजा था और मंगलवार को निजाम पैलेस स्थित कार्यालय में हाजिर होने को कहा था। उसी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे ज्ञानवंत जांच एजेंसी के दफ्तर में जा पहुंचे थे। उन्होंने पूछताछ में शामिल होने वाले अधिकारियों को बताया कि आज सारा दिन उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात होना है इसलिए उन्हें जल्द छोड़ दिया जाना चाहिए। चूकि केंद्रीय एजेंसी ने गवाह के तौर पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था इसलिए ढाई घंटे की पूछताछ के बाद करीब नौ बजे छोड़ दिया गया। सिंह इसके पहले राज्य में कानून व्यवस्था के एडीजी थे लेकिन तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में काम करने की वजह से उन्हें चुनाव आयोग ने पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाया गया था। सूत्रों ने बताया है कि ज्ञानवंत सिंह के पहुंचने से पहले सीबीआई की टीम ने सवालों की सूची तैयार की थी जिस बारे में उनसे जवाब लिया गया है। हालांकि उन्होंने पूछताछ में बहुत अधिक सहयोग नहीं किया है और उन्हें दोबारा तलब किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ में ज्ञानवंत सिंह के बारे में जानकारी मिली है। पता चला है कि वह कोयले और गाय की तस्करी में मददगार थे। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵