back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata rape murder case: डॉक्टर रेप व हत्या मामले में RG Kar अस्पताल के प्रिंसिपल से CBI ने पूछे ये 25 सवाल..

आज CBI ने पॉलीग्राफ टेस्ट में RG Kar अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष से कुल 25 सवाल पूछे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप व हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय के साथ-साथ 6 और लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। इसमें आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी शामिल थे। पॉलीग्राफ टेस्ट में CBI ने संदीप घोष से कुल 25 सवाल पूछे। आइये जानते हैं CBI के उन सवालों के बारे में।

CBI ने ये पूछे सवाल

  1. आपका नाम क्या संदीप है, अपना मोबाइल नंबर क्या है और कितने फोन रखते हैं ?
  2. क्या आपका कोलकाता में जन्म हुआ है ?
  3. क्या आज शनिवार है?
  4. क्या आपको पता है कि रेप किसने किया?
  5. क्या आपने कभी झूठ बोला है?
  6. क्या आसमान का रंग नीला है?
  7. क्या आपको पता है कि मर्डर किसने किया ?
  8. क्या पीड़िता का गैंगरेप हुआ था?
  9. क्या आपने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी थी?
  10. क्या वारदात वाले दिन आपने पीड़िता को देखा था या उससे मुलाकात हुई थी?
  11. क्या आपके और पीड़िता के बीच किसी बात को लेकर विवाद था?
  12. क्या आपने पीड़िता के परिजनों को इस हत्या को आत्महत्या बताया था?
  13. क्या पुलिस को वारदात की सूचना देर से दी गई?
  14. अगर हां तो क्यों?
  15. आप खुद एक डॉक्टर हैं क्या आपको नहीं लगता था कि क्राइम सीन को सुरक्षित रखना जरूरी होता है?
  16. क्राइम सीन का रिनोवेशन क्या आपने करवाया?
  17. क्यों करवाया क्या किसी ने आपको ऐसा करने के लिए कहा था?
  18. परिवार को जो जानकारी दी वो किसी के कहने पर दी गई थी?
  19. सबूतों के साथ छेड़छाड़ एक अपराध है इसकी जानकारी है आपको?
  20. क्राइम सीन को आपने जांच पूरी होने तक सुरक्षित क्यों नहीं रखा?
  21. वारदात के बाद आपने तुरंत अपना इस्तीफा क्यों दे दिया इतनी जल्दी किस बात की थी?
  22. क्या आपको रिजाइन करने के लिए किसी ने दबाव बनाया था?
  23. आपने वारदात के बाद किस-किस से बात की? वारदात की जानकारी फोन पर किस-किस को दी?
  24. सजंय रॉय को जानते हो अगर हाँ तो कब से कितनी बार मिले 8, 9 अगस्त को मिले थे क्या आप ?

आज 7 लोगों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

बता दें कि, CBI ने आज 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया। जिसमें हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय और आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा 5 और लोग शामिल हैं। इमें 4 डॉक्टर और एक वॉलंटियर हैं।

4 डॉक्टरों का भी हुआ टेस्ट

ये चारों डॉक्टर भी RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत ट्रेनी डॉक्टर हैं और ये वहीं लोग हैं जिन्होंने उस रात घटना से पहले पीड़ित के साथ कथित तौर पर खाना खाया था। आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट जेल में ही हो रहा है। वहीं संदीप घोष समेत अन्य लोगों का टेस्ट CBI के ऑफिस में हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फोन छीना, सुनसान जगह ले जाकर… बंगाल में आरजी कर जैसी एक और वारदात, MBBS छात्रा से रेप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल एक बार फिर शर्मसार हो गया है। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा के साथ...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...