back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन : ल्हासा से काठमांडू तक शुरू कर रहा 2250 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन

चीन : ल्हासा से काठमांडू तक शुरू कर रहा 2250 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन भारत और चीन के बीच कुछ हिस्सों में अभी भी तनाव चल रहा है जिसका असर दोनों के रिश्तो पर पद रहा है। वही चीन ने ल्हासा से नेपाल के काठमांडू तक 2250 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस रेलवे लाइन को आगे भारत-नेपाल सीमा के नजदीक मौजूद लुम्बिनी से भी जोड़ा जाएगा। ये चीन की डेवेलपमेंट वाली युद्धनीति है। ये समझौता सालों से ठंडे बस्ते में पड़ा था लेकिन जब चीन और भारत के बीच LAC पर तनाव बढ़ा तो अब सालों से बंद इस प्रोजेक्ट को चीन ने तुरंत शुरू कर दिया। चीन की टीम अब तिब्बत से काठमांडू तक इस रेल प्रोजेक्ट के काम में जुटी हुई है। भारतीय मूल के डांसर ने भांगड़ा की ऑनलाइन कक्षा चलकर जीता ब्रिटेन में सम्मान नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का चीन प्रेम जग जाहिर है। चीन ओली की कुर्सी बचाता है और बदले में ओली चीन के इशारों पर फैसले लेते हैं। ओली नेपाल में भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए पूरा ज़ोर लगा रहे हैं। बॉर्डर पर तनाव के माहौल में चीन ने नेपाल तक रेलवे लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। चीन ने ल्हासा को काठमांडू से जोड़ने के लिए एक दशक पुरानी रेल परियोजना पर काम शुरू किया गया है। ये रेल लाइन तिब्बत के ल्हासा से शिगात्से होते हुए केरूंग पहुंचेगी और फिर रसवा गाधी होते हुए नेपाल में दाखिल होगी और काठमांडू तक जाएगी। ल्हासा से शिगात्से तक का काम खत्म हो गया है जबकि शिगात्से से केरूंग तक काम शुरू हो गया है। वहीं नेपाल वाले हिस्से में इस परियोजना पर चीन सर्वे का काम कर रहा है। चीनी मीडिया ने इस रेलवे प्रोजेक्ट के सर्वे की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में एक टीम कॉरिडोर साइट का मुआयना करती नजर आ रही है। ऐसे वक्त में, जब नेपाल और भारत के बीच सीमा तनाव चल रहा है, चीन अपनी परियोजनाओं के जरिए नेपाल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...