नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के हम्पी से एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। इजरायल से भारत घूमने आई एक विदेशी पर्यटक समेत 2 महिलाएं इसका शिकार हुई हैं। दोनों महिलाएं अपने 3 पुरुष साथियों के साथ तुंगभद्रा नहर के पास बैठी थीं। सभी वहां बैठकर प्रकृ्ति का आनंद ले रहे थे कि तभी वहां एक बाइक पर 3 लोग आएं और उन्होंने उन पांचों को परेशान करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने उनसे 100 रूपये की मांग की। जब उन पर्यटकों ने देने से मना किया तो उन्होंने महिलाओं के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस मामने की छानबीन में जुट गई है।
100 रुपये दो वर्ना….
पुलिस ने बताय कि वहां कुल 5 पर्यटक थे जिनमें 2 महिलाएं थी। इनमें से एक इजरायली महिला थी और दूसरी होमस्टे संचालकर थीं। 3 पुरुषों में से एक अमेरिकी था और दो भारतीय। जब आरोपी वहां पहुंचे तो पर्यटकों से 100 रुपये मांगने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद उन तीनों आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। और उनके पुरुष साथियों को नहर में फेंक दिया। उनमें से अमेरिकी पर्यटक डैनियल और एक भारतीय नागरिक नहर से सकुशल बाहर आ गए। लेकिन एक साथी बाहर नहीं आ सका और उसकी मौत हो गई। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।
आरोपियों को धर दबोचने में जुटी पुलिस
इस पूरी जघन्य घटना की शिकायत होमस्टे चलाने वाली महिला ने पुलिस को दी। गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 64,70(1), 311 और 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 6 टीमें गठित कर दी हैं जो आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।




