नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर अधिकतर लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पता ही नहीं होता है, जिसके कारण वह अपने अधिकार के बारें में जान ही नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक सवाल अधिकतर लोगों के मन में आता है कि क्या चप्पल पहनकर बाइक या फिर कोई भी वाहन चलाने से हमारा चालान कट सकता है? इसको लेकर अधिकतर लोगों को ट्रैफिक का नियम सही से पता ही नहीं हैं। इस खबर के माध्यम से हम किसी को भी यह नहीं कहना चाहते हैं कि चप्पल पहनकर बाइक या फिर कोई भी अन्य वाहन चलाना चाहिए।
क्या चप्पल पहनकर बाइक चलाने से हमारा चालान कट सकता है
सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि चप्पल की जगह जूते पहनकर बाइक या कोई भी अन्य वाहन चलाना ज्यादा सुरक्षित है। इसलिए हमें जूते पहनकर ही बाइक या अन्य कोई भी वाहन चलाना चाहिए। क्योंकि जूते पहनकर वाहन या बाइक चलाने से हमारे पैरों की ग्रिप अच्छी बनी रहती है। वहीं अब सवाल आता है कि क्या चप्पल पहनकर बाइक या अन्य कोई भी वाहन चलाने से हमारा चालान कट सकता है? तो इसका जवाब है नहीं।
ट्रैफिक के किसी भी नियम में इसको लेकर चालान काटने का कोई भी प्रावधान नहीं है। वहीं यही बात ऑफिस ऑफ नितिन गडकरी के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से भी शेयर की गई है, जिसमे कहा गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट में चप्पल पहनकर बाइक या अन्य कोई भी वाहन चलाने को लेकर चालान काटने का कोई भी प्रावधान नहीं है।
यह सब बातें सभी भारतीय नागरिकों को पता होनी चाहिए
यह सब बातें सभी भारतीय नागरिकों को पता होनी चाहिए, ताकि ऐसी अवस्था में उनका चालान न काटा जा सके। वहीं हर जिम्मेदार नागरिकों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बाइक या अन्य कोई भी वाहन चलाते समय चप्पल की जगह जूते पहनना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से हमारे ज्यादा सुरक्षित रहने की संभावना है। खासतौर से बरसात के मौसम में चप्पल पहनकर बाइक या अन्य कोई वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। चाहे मौसम कोई सा भी हो अपनी और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें चप्पल की जगह जूते पहनकर ही बाइक या अन्य कोई वाहन चलाना चाहिए।
मोटर व्हीकल एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान है ही नहीं
वहीं आपको बताना चाहेंगे कि कभी किसी कारण से आप चप्पल पहनकर बाइक या अन्य कोई वाहन चलाते हैं तो ऐसे में ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकते हैं, क्योंकि मोटर व्हीकल एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान है ही नहीं। अगर इसके बावजूद कोई ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काटता है तो आप इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस के बड़े अधिकारियों को कर सकते हैं। वहीं हम इस खबर के माध्यम से आपको यही सलाह देंगे कि अपनी और सड़क पर चलने वाले लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए चप्पल की जगह जूते पहनकर बाइक या अन्य कोई वाहन चलाएं।





