back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

14 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार, सामने आएंगे नए चेहरे

सूत्रों के अनुसार खबर है कि 14 दिसंबर को महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार होने को जा रहा है। कुछ नए चेहरे को मौके भी मिल सकते है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 10 दिन बाद 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका है। सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है। मगर आपको बता दें कि अब महाराष्ट्र सरकार विस्तार 14 दिसंबर को हो सकता है। इसके अलावा अनुमान लगाया जा रहा है कि नए चेहरो को अच्छे मौके दिए जा सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार की तारीख

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार 14 दिसंबर को हो सकता है। शीतकालीन सत्र से पहले यह विस्तार किया जाएगा। इस कैबिनेट में महायुति के तीन प्रमुख दलों के विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

कितने मंत्री बनेंगे?

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने शिवसेना और NCP के संभावित मंत्रियों के नामों को मंजूरी दे दी है। शिवसेना के 10 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है जबकि एनसीपी के 7 विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

शिवसेना और NCP के संभावित मंत्री

शिवसेना के जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है उनमें उदय सामंथा, तानाजी सावंत, शम्भू राजे देसाई, दादा भूसी, गुलाबराव पाटिल, राजेश क्षीरसागर, आशीष जयसवाल, प्रताप सरनाइक, संजय शिरसाट और भरत गोगावे के नाम शामिल हैं।

एनसीपी के संभावित मंत्रियों में अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, धर्मराव बाबा अत्राम और अनिल पाटिल का नाम सामने आ रहा है। इन नामों को दिल्ली भेज दिया गया है और जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।

कैबिनेट में कौन होगा शामिल?

भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के नामों पर पार्टी के संसदीय बोर्ड में चर्चा की जाएगी। 14 दिसंबर को होने वाले कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्री बनेंगे जबकि कुछ को राज्य मंत्री का पद मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मालेगांव नमाज विवाद: BJP के नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, मदरसों पर उठाया बड़ा सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में कर्मचारियों और लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले...
spot_img

Latest Stories