back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाईं आग, 100 से ज्यादा दबंग थे शामिल

गांव के लोगों ने जानकारी दी है कि इस घटना को 18 सितंबर 2024 की शाम को 100 के करीब दबंगों ने दलित बस्ती में अंजाम दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के नवादा जिले में दबंगों ने 18 सितंबर 2024 को एक दलित बस्ती में आग लगा दी थी। दबंगों ने गांव को चारों तरफ से घेरकर आग लगा दी थी, जिसमे 80 घर जल गए थे। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर गांव में हुई है। इस मामले में बिहार पुलिस ने जानकारी दी है कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। इसमें से एक पक्ष तो इस गांव में रह रहा है। वहीं दूसरा पक्ष इस जमीन पर अपना दावा ठोक रहा है। लेकिन यह जमीन दोनों में से किसी भी पक्ष की नहीं है, बल्कि बिहार सरकार की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।  

दबंगों ने 50 राउंड के करीब फायरिंग की थी

गांव के लोगों ने जानकारी दी है कि इस घटना को 18 सितंबर 2024 की शाम को 100 के करीब दबंगों ने दलित बस्ती में अंजाम दिया। इन सभी दबंगों ने दलित बस्ती में अचानक से फायरिंग शुरू कर दी थी। दबंगों ने 50 राउंड के करीब फायरिंग की थी। जिससे गांव में लोगों का डर के मारे बुरा हाल हो गया था। गांव के सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर छिपने लगे थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके तुरंत बाद जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पहुंचे।

इन लोगों को गांव के लोगों की सूचना के बाद गिरफ्तार किया है

बिहार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों को गांव के लोगों की सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने जानकारी दी है कि यह गांव कृष्णा नगर नदी के पास बसा हुआ है। हमने इस घटना का सर्वे किया है, जिसके अनुसार वहां 30 घर जले हैं। हमारी आगे की जांच जारी है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

वहीं बिहार के नवादा जिले के एसपी अभिनव धीमान ने जानकारी दी है कि पुलिस को सूचना मिली कि 18 सितंबर 2024 की शाम को इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार 40-50 घरों में आग लगाई गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी भी व्यक्ति के मारे जाने की कोई खबर सामने नहीं आई है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार हवाई फायरिंग भी की गई है। अभी तक हमें कोई खोखा नहीं मिला है। लेकिन पुलिस की जांच जारी है। हमने जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है

बिहार के नवादा जिले के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि यह मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है, इसमें से एक पक्ष तो इस गांव में रह रहा है। वहीं दूसरा पक्ष इस जमीन पर अपना दावा ठोक रहा है। दूसरे पक्ष के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी अभिनव धीमान ने कहा है कि यहां पर अगले दो दिन तक फोर्स कैंप करेगी और इसके बाद भी जरूरत पड़ेगी तो फोर्स आगे भी कैंप करेगी। एसपी अभिनव धीमान ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है। साथ में ही कहा है कि अगर कोई इस मामले में जानकारी देना चाहता है तो दे सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना में ‘कलयुगी भांजा’: 23 सेकेंड में किए 10 वार, मामा का सरेआम कत्ल कर संवारे बाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी में एक रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे देखकर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...