back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़वानी जेल में बंद आरोपी को दंगाई बताकर बुलडोजर चलाया – कांग्रेस

भोपाल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में रामनवमीं के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने जिसे आरोपी मानते हुए घर पर बुलडोजर चलाया है, वह घटना के पहले से ही जेल में बंद है। यह गंभीर आरोप कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने लगाया है। ज्ञात हो कि खरगोन के अलावा बड़वानी के संेधवा में भी रामनवमी के दौरान हिंसा हुई। इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के आवास पर बुलडोजर तक चला दिए। इन्हीं में से एक शहबाज खान का भी घर है। यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि शहबाज के अपने दो साथियों के साथ लगभग एक माह पहले से जेल में बंद होने की बात कही जा रही है। इन तीनों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा है, एमपी अजब है, सबसे गजब है। मैं सिर्फ इसीलिए ही लगातार शासन एवं प्रशासन से मांग कर रहा हूं कि बिना जांच किए कार्यवाही न करे, अब मामला बड़वानी जिले के सेंधवा का है जिसे आरोपी बनाकर उसके घर पर बुलडोजर चलाया वो पहले से ही जेल में बंद है। शिवराज जी फिर मप्र में न्यायपालिका व्यवस्था को खत्म ही करवा दीजिये। यादव ने अपने ट्वीट के साथ पूर्व में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने और उसके बाद हिंसा में उनका नाम आने की दो अलग-अलग प्राथमिकी को भी साझा किया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोहर सिंह बारिया ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, पुलिस इस मामले में विवेचना कर जेल अधीक्षक से जानकारी लेगी कि आरोपी जेल में है या नहीं। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बिना नोटिस तोड़ी दुकान! बुलडोजर एक्शन पर रोते हुए बोले BJP नेता, हम हाथ-पैर जोड़ते रहे, पर किसी ने नहीं सुना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा मंडल मंत्री...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...