back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास चला बुलडोजर

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कई झोंपड़ियों को शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत धराशायी कर दिया गया। ध्वस्त की गई झोंपड़ियों को मुख्य सड़क के फुटपाथ पर, यानी मेट्रो पुल के ठीक नीचे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। जैसे ही नगर निकाय के अधिकारी वहां पहुंचे, लोगों को अभियान का विरोध करने के बजाय, अस्थायी रूप से निर्मित संरचनाओं को स्वयं हटाते हुए देखा गया। समयपुर गांव निवासी अशोक यादव ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा, जहां झोपड़ियां स्थित थीं, वह हमारे गांव का एकमात्र प्रवेश बिंदु था। यहां से गुजरना बहुत मुश्किल काम हो गया है। शाम के समय साइकिल रिक्शा के गुजरने की भी जगह नहीं थी। जिन झोंपड़ियों को तोड़ा गया उनमें से अधिकांश में एक तिरपाल की छत थी, जो विध्वंस के बाद अन्य घरेलू सामानों के साथ सड़क पर बिखरी हुई देखी जा सकती थी। क्षेत्र की पार्षद एवं पूर्व मेयर प्रीति अग्रवाल ने बताया कि उक्त अवैध कब्जा पिछले कई वर्षों से है। उन्होंने कहा, हम इन अतिक्रमणों को केवल लोगों के लिए हटा रहे हैं। हम केवल आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। हालांकि, गरीब लोगों ने झोंपड़ियों को तोड़े जाने के बाद गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵