नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छतरपुर हिंसा पर MP Police का एक्शन, उपद्रवियों की पहचान कर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के अवैध घरों को गिराया जा रहा है। बुधवार को हुई हिंसा के बाद यह बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पर पत्थर बरसाए
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार को भारी बवाल देखने को मिला था। रामगिरी महाराज पर FIR दर्ज कराने की मांग के लेकर लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ इतनी उग्र हो गई कि थाने का घेराव करके पुलिस को ही निशाना बना लिया। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसवाले घायल हो गए थे। इसके बाद मामला सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के संज्ञान में आया और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। सीएम के आदेश पर पुलिस ने 50 लोगों पर नामजद पर्चा दाखिल किया, जबकि 200 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एमपी पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
टेबल के नीचे छुपी पुलिस
घटना के बाद जो वीडियो फुटेज सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि पथराव के दौरान पुलिस को टेबल के नीचे छुपकर खुद का बचाव करना पड़ा था। कुछ पुलिसकर्मियों को आनन फानन में इधर उधर भागते हुए भी देखा जा सकता है।
रामगिरी महाराज के बयान पर एफआईआर की थी मांग
समुदाय विशेष के लोग रामगिरी महाराज के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के खिलाफ FIR की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इस्लाम पर टिप्पणी बर्दाशत नहीं करेंगे। मुस्लिम समाज में इस बयान को लेकर काफी रोष है। DIG ललित शाक्यवार ने अपने बयान में कहा- सैय्यद हाजी अली के साथ तकरीबन 400 लोग रामगिरी महाराज के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कराने का ज्ञापन देने आए थे।





