back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhatarpur Violence: पुलिस पर चलाए थे पत्थर, अब घर की एक-एक ईंट गिरेगी, छतरपुर हिंसा पर MP Police का एक्शन

छतरपुर हिंसा मामले में सरकार कार्रवाई शुरू कर चुकी है। पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के अवैध घरों को गिराया जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छतरपुर हिंसा पर MP Police का एक्शन, उपद्रवियों की पहचान कर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के अवैध घरों को गिराया जा रहा है। बुधवार को हुई हिंसा के बाद यह बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पर पत्थर बरसाए

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार को भारी बवाल देखने को मिला था। रामगिरी महाराज पर FIR दर्ज कराने की मांग के लेकर लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ इतनी उग्र हो गई कि थाने का घेराव करके पुलिस को ही निशाना बना लिया। इस पत्थरबाजी में कई पुलिसवाले घायल हो गए थे। इसके बाद मामला सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के संज्ञान में आया और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। सीएम के आदेश पर पुलिस ने 50 लोगों पर नामजद पर्चा दाखिल किया, जबकि 200 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एमपी पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

टेबल के नीचे छुपी पुलिस

घटना के बाद जो वीडियो फुटेज सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि पथराव के दौरान पुलिस को टेबल के नीचे छुपकर खुद का बचाव करना पड़ा था। कुछ पुलिसकर्मियों को आनन फानन में इधर उधर भागते हुए भी देखा जा सकता है।

रामगिरी महाराज के बयान पर एफआईआर की थी मांग

समुदाय विशेष के लोग रामगिरी महाराज के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के खिलाफ FIR की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इस्लाम पर टिप्पणी बर्दाशत नहीं करेंगे। मुस्लिम समाज में इस बयान को लेकर काफी रोष है। DIG ललित शाक्यवार ने अपने बयान में कहा- सैय्यद हाजी अली के साथ तकरीबन 400 लोग रामगिरी महाराज के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कराने का ज्ञापन देने आए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...