back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र जब सोमवार को शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्य के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। प्रदेश की 18वीं विधानसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 26 मई को सदन में पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने कहा कि नई विधानसभा का पहला सत्र 31 मई तक चलेगा। स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि आगामी बजट सत्र की कार्यवाही ई-विधान को अपनाने के साथ कई मायनों में डिजिटल होगी। सदन की कार्यवाही का यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। अभी तक इस तरह का टेलीकास्ट सिर्फ उत्तर प्रदेश दूरदर्शन पर ही होता था। पिछले सप्ताह विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के साथ आगामी बजट सत्र से ई-विधान के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई थी। –आईएएनएस पीटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵