back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने किए रामलला के दर्शन, बोले 2022 में होगा जनता से गठबंधन

अयोध्या, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रामनगरी अयोध्या से मिशन 2022 की शुरूआत कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हनुमान गढ़ी तथा श्रीरामलला जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मिश्र ने कहा कि बसपा ने तो यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता से गठबंधन कर लिया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनता से गठबंधन करेगी। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा भगवान श्रीराम तो सबके हैं। हम भी उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते। अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं। जितना उनके हैं उससे अधिक हमारे हैं। अफसोस होता है जब लोग भगवान श्री राम को राजनीति में लाते हैं। उन्होंने कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के भतीजे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत के बारे में कहा कि हम तो बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की हर संभव मदद करेंगे। बहुजन समाज पार्टी विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की नाबालिग विधवा को जमानत दिलवाने को कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी है। ज्ञात हो कि चुनावी रण में एक बार फिर से बसपा ब्राह्मण महारथियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। अयोध्या में बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन (प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में विचार गोष्ठी ) आज से शुरू हो गई है। इसके बाद लगातार सात शहरों में पूरब से पश्चिम तक सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। राम जन्मभूमि के अलावा कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ताजनगरी आगरा में भी सम्मेलन का मन बनाया है। हालांकि सभी शहरों की तिथि तय कर दी गई है। 25 जुलाई को अंबेडकरनगर में सम्मेलन होगा। 26 को प्रयागराज, 27 को कौशांबी, 28 को प्रतापगढ़, 29 को सुल्तानपुर में सम्मेलन होंगे। इसके बाद पश्चिमी उप्र में शुरूआत होगी। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵