back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

”ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा से नाराज…” 2027 चुनाव से पहले मायावती की बड़ी रणनीति, संगठन में किया फेरबदल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक की। इस बैठक में राज्य, मंडल, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक की। इस बैठक में राज्य, मंडल, जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी ताकत के साथ ग्राउंड पर उतरें और संगठन को मजबूत करें।

सर्वसमाज के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

बैठक में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुख चुनावी एजेंडा बनाने पर जोर दिया गया। मायावती ने कहा कि बसपा ही सर्वसमाज के हित में बेहतर विकल्प है और पार्टी “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति पर काम कर रही है। बसपा चीफ ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। मिशन-2027 को मिशन-2007 की तर्ज पर सफल बनाने के लिए मिशनरी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का लक्ष्य पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है। मायावती ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज के कई वर्ग सरकार से नाराज़ हैं। उन्होंने दावा किया कि खासकर ब्राह्मण समाज उपेक्षा और असुरक्षा के मुद्दे पर मुखर है। मायावती ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान सभी वर्गों को सम्मान और न्याय मिला था।

कानून व्यवस्था और विकास का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेहतर कानून व्यवस्था, अमन-चैन और रोजगार के साथ विकास की जरूरत है। मायावती ने अपने कार्यकाल के कानून का राज का भी जिक्र किया और कहा कि जनता को फिर से ऐसी सरकार चाहिए। बसपा प्रमुख ने संसद के मौजूदा बजट सत्र पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है, जबकि सभी दलों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बागी विधायक पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा- BJP ने टिकट दिया तो पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बागी...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵