back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत यात्रा पर नहीं आएंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री, मोदी के साथ करेंगे वर्चुअल बैठक

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए इस माह होने वाली भारत यात्रा रद्द कर दी गई। भारत और ब्रिटेन की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि वर्तमान में जारी कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले हफ्ते भारत यात्रा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस महीने के आखिर में वर्चुअल माध्यम से बैठक करेंगे। दोनों राजनेता बैठक में भारत और ब्रिटेन के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बनी योजना की शुरुआत करेंगे। दोनों नेता भारत-ब्रिटेन संबंधों को उसकी पूर्ण क्षमता तक ले जाने को अत्यधिक महत्व देते हैं। इस संबंध में आपसी संपर्क संवाद बनाए रखने और आने वाले समय में व्यक्तिगत मुलाकात करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने वाले थे। हालांकि ब्रिटेन में कोरोना महामारी के फैलाव के चलते यह संभव नहीं हो पाया। फिर उनकी यात्रा अप्रैल तक टाल दी गई और अब भारत में कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्रिटेन में जून में होने वाली जी सात देशों की बैठक में भी आमंत्रित किया गया है, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! Flipkart उठाएगा आपके हवाई सफर का खर्च, गर्मियों की छुट्टियों में तुरंत करें वेकेशन प्लानिंग; जानिए क्या है नई सुविधा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग में जुट जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵