back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में कोरोना की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 24 घंटे में कोरोना के 11514 नए मामले दर्ज

कोलकाता, 29 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। एक दिन में रिकॉर्ड सात हजार से अधिक मामलों की कमी आई है। 24 घंटे में कोरोना के 11514 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान 148 लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि चौबीस घंटे के दौरान 63 हजार 518 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं, जिसमें से 11514 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 13 लाख 54 हजार 956 हो गई है। राहत वाली बात यह है कि इनमें से 12 लाख 37 हजार 290 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 18 हजार 774 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना से एक दिन में राज्यभर में 148 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 हजार 268 हो गई है। मरीजों की संख्या में रिकार्ड 7408 की कमी हुई है और अब 1,02398 मरीज चिकित्साधीन हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵