नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। जिसका असर अशोक राजपथ रोड से लेकर कई इलाकों में देखा जा रहा है। पप्पू यादव के दावे की बात करें तो उन्होंने कहा है कि चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी AIMIM और RLP का इस बंद को समर्थन मिला है।
अशोक राजपथ पर आगजनी
पटना के अशोक राजपथ पर बिहार बैंड का सीधा असर देखा जा सकता है। BPSC 70पीटी की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों ने यहां आगजनी कर अपना विरोध दर्ज कराया। आगजनी के चलते आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो रहा है। विरोध कर रहे छात्रों ने पटना में साइंस कॉलेज एरिया के पास रोड जाम कर दिया। पप्पू यादव ने बिहार के व्यापारियों से इस बंद को सफल बनाने के लिए अपील की है।पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहा तक मार्च करेंगे। BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने 3 जनवरी को भी चक्का जाम किया था, इस दौरान पटना में पैसेंजर ट्रेनें रोकी गई थीं।
अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग
BPSC के अभ्यर्थी 13 दिसंबर को आयोजित हुए 70 पीटी एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस परीक्षा में अनियमिताएं बरती गई हैं जिसके चलते इस एग्जाम को रद्द कर दोबारा एग्जाम कराया जाना चाहिए। बता दें कि प्रशांत किशोर भी छात्रों की मांग के समर्थन में अनशन पर बैठे हुए हैं। प्रशांत किशोर को इस मुद्दे के विरोध करने के चलते न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था जहां पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।





