back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मशहूर वैज्ञानिक और भाजपा उम्मीदवार गोवर्धन दास को घर में बंद कर बमबारी

कोलकाता, 04 मई (हि.स.)। देश के मशहूर वैज्ञानिकों में से एक और पूर्व स्थली उत्तर से भाजपा के उम्मीदवार रहे गोवर्धन दास पर भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमले किए हैं। प्रदेश भाजपा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उनके घर पहुंचे और उन्हें मारा-पीटा। इसके बाद घर के अंदर बंद कर दिया। बाहर से उन पर देसी बमों से हमले हो रहे हैं। वह अपने घर के अंदर कैद हैं। खास बात यह है कि गोवर्धन ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं से मदद की गुहार लगाई है लेकिन कुछ खास मदद नहीं मिल सकी है। पुलिस पर सब कुछ जानते हुए भी निष्क्रिय बने रहने का आरोप लगा है। इसी तरह से बर्दवान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मिल्क पाड़ा इलाके में सोमवार की रात 300 की संख्या में एकत्रित हुए तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इलाके के लोगों को मारा पीटा है और घरों में तोड़फोड़ की है। दुकानों और घरों में आग लगा दी गई है। मूड़ी मिल को भी जला दिया गया है। डर के मारे लोगों ने घर छोड़ दिया है और कहीं दूसरे राज्य में भागने की फिराक में लगे हैं। दावा है कि यहां से अधिक संख्या में भाजपा को वोट मिला था जिसकी वजह से हमले हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

SIR खतरनाक चीज नहीं, EVM से चोरी असंभव’- CM उमर अब्दुल्ला के बयान से ‘INDIA’ गठबंधन को लगा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विपक्षी 'INDIA' गठबंधन के बीच एकजुटता की कमी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵