नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में धमकियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन स्कूलों को धमकी मिलती है जिसके बाद एहतियातन प्रशासन अलर्ट हो जाता है। ऐसा ही सिलसिला शुक्रवार की सुबह भी जारी रहा। हालांकि इस बार स्कूल या किसी सार्वजनिक स्थल को नहीं बल्कि पूरे बिहार राज्य को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली है। पाकिस्तानी हैंडल से आई इस धमकी में लिखा गया है कि कि शाम 4 बजे पूरे बिहार में धमाका होगा। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है….




