कठुआ, 21 मार्च (हि.स.)। आधुनिक युग में जहां एक तरफ मोबाइल के फायदे हैं वहीं दूसरी ओर नुकसान भी ज्यादा हैं। डिजिटल, ऑनलाइन और सोशल नेटवर्किंग से आम आदमी की मुश्किलें तो कम हुई हैं, लेकिन उसके साथ साथ देश के कुछ पुरूष और युवा फेक आईडी चैट से प्रताड़ित और ब्लैकमेल भी हो रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट्स पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हुआ है। जिसके चलते कई पुरूष और युवा इसकी चपेट में आए हैं। पुरूष और युवाओं ने नाम ना बताने की शर्त पर अपनी आपबीती सुनाई। जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ से भी ऐसी कुछ घटनाएं सामने आई हैं जिसे लेकर कुछ युवा और पुरूष इस फेक आईडी चैट के शिकार हुए हैं। उन्होंने हमें बताया कि फेसबुक पर उन्हें एक महिला की आईडी से मित्रता के लिए रिक्वेस्ट आई, जिसके बाद पीड़ित द्वारा मित्रता कर ली गई। वही मित्रता होने के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाती है। उसी बातचीत के दौरान आपके व्हाट्सएप नंबर की मांग की जाती है, वही पुरानी कहावत है कि आदमी और घोड़ा कभी बूढ़ा नहीं होता। जिस फेक आईडी वाले से उसकी मित्रता होती है उसकी प्रोफाइल फोटो पर एक सुंदर लड़की की तस्वीर लगी होती है, जिससे मोहित होकर कुछ युवा उससे मित्रता कर लेते हैं। वहीं जब बातचीत के दौरान व्हाट्सएप नंबर की मांग की जाती है तो युवा अपना व्हाट्सएप नंबर भी दे देते हैं, उसके बाद यह सिलसिला व्हाट्सएप के माध्यम से शुरू हो जाता है। फेक आईडी वाली व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील बातें करना शुरू कर देती है, अश्लील बातें करते करते फेक आईडी वाली महिला वीडियो कॉल की ऑफर करती है। वही जब युवा वीडियो कॉल के लिए राजी हो जाता है तो फेक आईडी वाली लड़की उसे वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र होने की के लिए कहती है। जैसे ही वीडियो कॉल उस फेक आईडी से आती है, तो युवा उसका वीडियो कॉल प्राप्त करते हैं। तभी एक नग्नावस्था में स्त्री सामने आती है जिसे देखकर युवा भी निर्वस्त्र हो जाते हैं। जब वीडियो कॉल चल रही होती है तो फेक आईडी वाली लड़की अपने मोबाइल से स्क्रीनशॉट ले लेती है जिसके बाद ब्लैकमेल का सिलसिला शुरू हो जाता है। फिर फेक आईडी वाली लड़की युवाओं से पैसे की मांग करती हैं और उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है कि अगर उन्हें पैसा नहीं दिया गया तो उसका नग्नावस्था वाला फोटो जोकि उस फेक आईडी वाली महिला के साथ स्क्रीनशॉट में आया है, उसे वायरल कर देगी। आपको हम बताना चाहते हैं कि जो वीडियो कॉल के दौरान जो नग्नावस्था में स्त्री सामने आती है वह एक ऐसी ऐप बनाई गई है जिसमें उस फेक आईडी के पीछे कुछ मोबाइल हैकर जा कुछ शरारती तत्व ऐसा काम करते हैं और जो वीडियो कॉल के दौरान जो नगन व्यवस्था में जो स्त्री सामने आती है उसका वीडियो रिकॉर्ड होता है। जोकि वीडियो कॉल प्राप्त करने वाले को लगता है कि वह सचमुच उसके साथ नग्नावस्था में वीडियो चैट कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है, एक ऐप के माध्यम से युवाओं को बहला फुसलाया जाता है और उन्हें भी निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया जाता है। वहीं फेक आईडी वाले ब्लैकमेल करने के लिए आपकी फेसबुक आईडी से एक ऐसा मित्र को ढूंढते हैं जो उस वक्त ऑफलाइन होता है, ऑफलाइन के दौरान वह आपका स्क्रीन शॉट वाला अश्लील फोटो उस नंबर पर भेजते हैं और एक और स्क्रीनशॉट ले लेते हैं ताकि आपको यकीन दिलवाया जाए कि आपके किसी मित्र के प्रोफाइल पर उस अश्लील फोटो को अपलोड कर दिया गया है। लेकिन फेक आईडी वाले उस ऑफलाइन वाले मित्र के प्रोफाइल पर आपका असली फोटो भेजने के बाद स्क्रीनशॉट लेते हैं और बाद में उसे डिलीट कर देते हैं। फिर उसके बाद आपके नंबर पर स्क्रीनशॉट का फोटो भेजा जाता है, इसमें आपको भी यकीन हो जाता है कि आपका फोटो वायरल होना शुरू हो गया है। उसी दौरान युवा डर जाते हैं और जितनी मांग पैसे की रखी जाती है और उसे पूरा भी करते हैं। अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में युवा और वरिष्ठ नागरिक इस बात की शिकायत पुलिस स्टेशनों में दर्ज नहीं करवाते हैं। हालांकि नाम ना बताने की शर्त पर कुछ युवाओं ने हमें बताया कि उन्होंने उनके अकाउंट में मांग की गई राशि भी भेज दी है, लेकिन पैसे लेने के बाद फिर से वह ब्लैकमेल करते हैं और और ज्यादा पैसे की मांग रखते हैं। हमारा इस खबर छापने का मकसद है आम जनमानस के बीच जागरूकता फैलाना। हम अपना दायित्व निभाते हुए युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि अगर आपको किसी भी ऐसी फेसबुक आईडी या मैसेंजर आईडी से कोई मित्रता के लिए कोई रिक्वेस्ट आता है तो कृपया उसकी प्रोफाइल की जांच करें, नहीं तो आप भी आने वाले समय में इसके शिकार हो सकते हैं। क्योंकि आज के आधुनिक और इस संचार क्रांति के फायदे तो अनेक हैं लेकिन इसके नुकसान भी काम नहीं है। इसलिए आम जनता से अपील है कि किसी भी फेक आईडी वाले की मित्रता को स्वीकार ना करें और अगर आप इसके शिकार होते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना में जरूर दें। वही इस संबंध में एएसपी कठुआ रमनीष गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने आम जनता को अपील की है कि अगर आपके साथ ऐसी घटना होती है, तो आप संबंधित थाना में शिकायत दर्ज करवाएं और आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि फेसबुक आईडी या मैसेंजर आईडी से कोई मित्रता के लिए अपको कोई रिक्वेस्ट आता है तो कृपया उसकी प्रोफाइल की पूरी तरह से जांच करें। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान
सोशल साइट्स पर फेक आईडी बनाकर पुरूष और युवाओं को किया जा रहा है ब्लैकमेल, वीडियो चैट पर नग्नावस्था में स्त्री को देखकर युवा भी हो जाते हैं निर्वस्त्र, फेक आईडी वाले नग्नावस्था के स्क्रीनशॉट दिखाकर करते हैं ब्लैकमेल
Also Read:
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵




