back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP को हरियाणा चुनाव में इस बात का सता रहा डर, ECI को पत्र लिखकर कहा- तारीख बदलें

Haryana BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को अपने पत्र के माध्यम से हरियाणा में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तारीख में बदलाव करने की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख को लेकर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को अपने पत्र के माध्यम से हरियाणा में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तारीख में बदलाव करने की मांग की है।

विधानसभा चुनाव की तारीख आगे करने की गुहार लगाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अपने पत्र में चुनाव आयोग को कहा है कि 1 अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा के चुनाव निर्धारित किया गया है, लेकिन उस समय लगातार छुट्टियां होने के कारण वोटिंग प्रतिशत में गिरावट आ सकती है। इसी को लेकर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव की तारीख आगे करने की गुहार लगाई है।  

ऐसे में हरियाणा विधानसभा के चुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने विधानसभा चुनाव 2024 को 1अक्टूबर 2024 से आगे करने का कारण लगातार छुट्टियां पड़ने के कारण लोगों का कहीं बाहर घुमने जाने की संभावना को बताया है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अपने पत्र में चुनाव आयोग को लिखा है कि 28 सितंबर 2024 को शनिवार और 29 सितंबर 2024 को रविवार है, वहीं 1 अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने है, चुनाव के अगले दिन 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती की छुट्टी है।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अपने पत्र में बताया है कि ऐसे में लंबी छुट्टी होने के कारण लोग घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं, जिसके कारण वोटिंग प्रतिशत कम हो सकता है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने चुनाव आयोग को गुहार लगाते हुए कहा कि बिश्नोई समाज का धार्मिक अनुष्ठान भी होना है, ऐसे में हरियाणा विधानसभा के चुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रखेंगे राजनीति में कदम, नई पार्टी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के बाद राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...