back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार को लेकर कांग्रेस विधायक की घोषणा पर भाजपा का तंज

भोपाल, 7 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार का ऐलान कर सियासत केा गर्मा दिया है। कांग्रेस विधायक के इस ऐलान केा भाजपा के प्रवक्ता डा हितेष वाजपेयी ने तेा इसे विखंड की ओर कांग्रेस का एक और कदम तक बता दिया है। राज्य विधानसभा का बजट सत्र का आज पहला दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करते हुए कांग्रेस विधायक पटवारी ने ट्वीट में लिखा है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , मैं प्रदेश हित में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर रहा हूं। क्योंकि, चिर निंद्रा में सोई भाजपा सरकार को जगाना जरूरी है। उन्होंने आगे लिखा है, बेलगाम नौकरशाही, किसान भी हुआ शोषित, घर-घर पहुंची सस्ती शराब, सबसे ज्यादा गौहत्याएं मप्र में, जन-जन को बना दिया कर्जदार। पटवारी के राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार पर भाजपा के प्रवक्ता डा हितेष वाजपेयी ने तंज कसते हुए कहा, जीतू भाई ने कांग्रेस विधायक दल से और आज विधानसभा से क्यों किया किनारा, क्या ये कमल नाथ के खिलाफ दिग्गी के चक्रव्यूह का नया दांव है ? यह तो कांग्रेस का विखंड की ओर एक और कदम है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...