नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते हुए बीजेपी को पांच दिन बीत चुके है लेकिन अभी तक पार्टी ने दिल्ली में अपने सीएम के घोषणा नहीं कर पा रही है। वहीं इस समय पीएम मोदी विदेश दौरे पर है, उनके वापस लौटने के बाद दिल्ली विधायक दल की बैठक होगी। इन विधायकों में से ही किसी एक को दिल्ली का सीएम चुना जाएगा। कहा जा रहा था, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह ही दिल्ली में भी दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते है, एक डिप्टी सीएम किसी महिला विधायक को बनाने की चर्चा थी। लेकिन ऐसा नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा। दिल्ली में डिप्टी सीएम बनाने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। अब कोई डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा।
महिला विधायक का नाम भी चर्चा में
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में नई सरकार के गठन पर अंतिम निर्णय पीएम के आने के बाद ही लिया जाएगा। वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक 16 फरवरी के बाद हो सकती है। इससे पहले चर्चा थी कि, पार्टी दिल्ली में सीएम पद के अलावा दो डिप्टी सीएम बना सकती है। वहीं किसी महिला विधायक के नाम पर चर्चा किए जाने की भी खबर आई थी। कयास लग रहे थे कि भाजपा जल्द इसके लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करके दो डिप्टी सीएम बना सकती है। अब पार्टी सूत्रों ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।
CM पर फैसला हाईकमान करेगा- रमेश बिधूड़ी
फिलहाल पार्टी ने दिल्ली सीएम पद को लेकर भी कोई हिंट नही दिया है। दिल्ली का सीएम कौन होगा इसे लेकर सभी को इंतजार है। ऐसे में लगातार कयासों का दौर चालू है। बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने दावा किया कि, दिल्ली चुनाव हारी आम आदमी पार्टी में टूट होगी। दिल्ली में सीएम चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब आलाकमान तय करेगा।




