back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाभार्थी वोट बैंक पर और अधिक फोकस करेगी भाजपा

लखनऊ, 16 मार्च (आईएएनएस)। यूपी में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के पीछे लाभार्थी फैक्टर सबसे मजबूती से उभरा है। भाजपा आगामी चुनाव में इसे आगे बढ़ाने पर फोकस करेगी। इस वोटबैंक ने जाति धर्म को बहुत पीछे छोड़ दिया है। इसी कारण सरकार भी डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत बनाएगी। इस चुनाव के नतीजों ने यह भी समझाने का प्रयास किया है कि उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की प्राथमिकता अब जाति नहीं, बल्कि विरासत, विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे रचनात्मक काम हैं। इसमें कानून-व्यवस्था पर कड़ाई भी शामिल है। प्रदेश का युवा मतदाता और महिलाएं नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक मुद्दों पर वोट देना सीख गए हैं। कौन से काम नहीं हुए कि जगह कौन-कौन से काम हुए, यह अब जनता के फैसलों की कसौटी हो गया है। योगी सरकार ने प्रदेश की योजनाओं का लाभ लेने वालों का एक बड़ा समूह तैयार किया। इसमे सभी को समाहित करने का प्रयास किया गया। महिलाएं, दलित , आदिवासी, ओबीसी, और अल्पसंख्यक शामिल है। तकरीबन 15 करोड़ से अधिक लोगों को राशन, आवास, शौचालय, उज्जवला गैस का लाभ मिला। बिजली व्यवस्था को ठीक की गई। अब गांवों में भी सप्लाई ठीक आ रही है। मुफ्त अनाज की सुविधा ऐसा बड़ा मुद्दा था जिसने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस योजना ने विशेषकर महिलाओं को भाजपा के पक्ष में खड़ा कर दिया। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास सहित तमाम योजनाओं का पैसा लाभार्थियों के खाते में सीधे पहुंचने के कारण जाति, वर्ग विशेष, बेरोजगारी और आवारा पशुओं से नाराजगी वाले वोटों के जरिये भाजपा को घेरने की कोशिशों पर एक तरह से पानी फेर दिया। विपक्ष ने तमाम कोशिश लेकिन सफल नहीं हो सके। भाजपा के तमाम नेता दावा करते हैं कि 18 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने भाजपा को वोट किया है। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडये कहते हैं कि इस चुनाव में भाजपा का राशन, प्रशासन और महिलाओं पर दांव सटीक बैठा है, क्योंकि राशन और प्रशासन का सबसे ज्यादा पॉजीटिव इम्पैक्ट महिलाओं पर डाला है। अब चुनाव परिणामों को देखें तो महिलाओं ने सपा के मुकाबले भाजपा के साथ जाना पसंद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार लाभार्थियों के वोट बैंक को और बढ़ाएगी। चुनावों में मुख्यमंत्री की छवि और बुलडोजर के चाबुक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योगी सरकार ने महिलाओं की रसोई का खूब ख्याल रखा है। सबसे ज्यादा मुफ्त अनाज स्कीम ने महिलाओं को मोदी-योगी के पाले में किया है। मुफ्त अनाज के साथ ही सरकार खाद्य तेल, चीनी और नमक भी दे रही है। योगी सरकार का दावा है कि उत्तर प्रदेश में करीब 15 करोड़ गरीबों मुफ्त डबल राशन का लाभ मिल रहा है। यही नहीं, उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन और सीधे महिलाओं के बैंक खातों में नकद राशि पहुंचने से भाजपा की पकड़ देश की आधी आबादी पर मजबूत हो गई। आंकड़ों को मानें तो 45 लाख लोगों को अपना घर मिला है। घर-घर बिजली योजना के तहत यूपी में 1.41 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचाई गईं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन कहते हैं कि भाजपा सरकार में अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति की हमेशा चिंता रहती है। गरीबों को ध्यान में रखकर योजनाएँ बनाई जाती है। लोगों को उसका लाभ मिला। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵