back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राह्मणों को रिझाने के लिए भाजपा भी करेगी प्रबुद्ध सम्मेलन

लखनऊ, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भाजपा ब्राह्मण वोटरों को रिझाने के लिए यूपी की सभी विधान सभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेंलन करने जा रही है। पांच सितंबर से शुरू होने वाले इन सम्मेलनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी तथा केन्द्रीय मंत्री इसकी कमान संभालेंगे। प्रदेश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन शामिल होंगे। इनमें शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्ध वर्ग आते हैं। पांच सितंबर को प्रदेश के 17 महानगरों में और 6 से 20 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी इन सम्मेलनों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों की चर्चा करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में 5 सितंबर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा में, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा में, बीएल वर्मा बरेली में, पंकज चैधरी गोरखपुर में, अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में भाग लेंगे। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵