back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा बोली, केरल के हालात देश के लिए खतरा, शाह से संपर्क करेगी पार्टी इकाई

तिरुवनंतपुरम, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने रविवार को कहा कि राज्य के हालात देश के लिए खतरा हैं और पार्टी इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री से संपर्क करेगी। वह पलक्कड़ में मारे गए आरएसएस नेता श्रीनिवासन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। गौरतलब है कि आरएसएस नेता को इस्लामिक संगठन एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं ने पलक्कड़ के मेलमुरी में उनके कार्यालय में घुसने के बाद मार डाला था। सुरेंद्रन ने कहा कि राज्य भाजपा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को केरल की स्थिति से अवगत कराएगी, जो 29 अप्रैल को राज्य का दौरा करने वाले हैं। भाजपा नेता ने कहा कि केरल के राज्यपाल इस्लामी आतंकवादी संगठन के समर्थक हैं और राज्य पुलिस को माकपा के नेतृत्व वाले राजनीतिक नेतृत्व ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पलक्कड़, अलाप्पुझा और वायलार में आरएसएस, भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा एकतरफा की गई थी। सुरेंद्रन ने कहा कि केरल पुलिस ने पिछली हत्याओं में साजिश के कोण को सामने लाने का कोई प्रयास नहीं किया और कहा कि यह राज्य पुलिस की घोर विफलता और लापरवाही थी। भाजपा नेता ने कहा कि केरल हाईकोर्ट ने आरएसएस कार्यकर्ता संजीत की हत्या की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। उनकी हतया इस्लामवादियों द्वारा 15 नवंबर, 2021 को कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि केरल सरकार ने हाईकोर्ट में एक स्टैंड लिया है कि सीबीआई जांच का आदेश देने से पहले अदालत को आरोपी की बात सुननी चाहिए। सुरेंद्रन ने कहा कि यह एक स्पष्ट संकेत है कि राज्य सरकार इस्लामी आतंकवादियों के साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई द्वारा मामले को अपने हाथ में लेने से आशंकित है और पलक्कड़ में श्रीनिवासन की हत्या वाम सरकार की निष्क्रियता की विफलता का नतीजा है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...