back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP President:पता चल गया बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन? इन नामों की चर्चा है तेज़

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला 15 मार्च तक लिया जा सकता है। फिलहाल, जेपी नड्डा इस पद को संभाल रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला 15 मार्च तक लिया जा सकता है। फिलहाल, जेपी नड्डा इस पद को संभाल रहे हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही उनके उत्तराधिकारी की तलाश की जा रही है।

संगठन चुनाव पूरे होने के बाद होगा ऐलान

बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से पहले देशभर में संगठन चुनाव संपन्न कराना चाहती है। देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से अब तक 12 में चुनाव पूरे हो चुके हैं। पार्टी को अभी 6 और राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी करनी है। अनुमान है कि अगले दो हफ्तों में यह काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। फिलहाल, बीजेपी तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम और गुजरात में संगठन चुनावों पर ध्यान दे रही है। इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

कौन बनेगा नया बीजेपी अध्यक्ष?

इस पद के लिए कई बड़े नाम चर्चा में हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं। हालांकि, बीजेपी अक्सर अपने अध्यक्ष पद के लिए चौंकाने वाला चेहरा सामने लाती है, इसलिए किसी एक नाम को संभावित बताना मुश्किल है। नया अध्यक्ष चुनने में जातीय समीकरण, भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण संतुलन जैसे फैक्टर्स भी अहम भूमिका निभाएंगे। जेपी नड्डा ने 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और 2020 में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। अब, उनके उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया धीमी चल रही है, लेकिन संगठन चुनाव पूरे होने के बाद यह तेजी पकड़ सकती है। पार्टी के कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक अब इस बात पर नजर गड़ाए हुए हैं कि बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा। 15 मार्च तक इसपर फैसला हो सकता है, जिससे पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक नई दिशा मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...