नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस पार्टी लगातार केंद सरकार और प्रधानमत्री मोदी पर हमलावर है। तो वहीं, बीजेपी भी जोरदार पलटवार कर रही है। कांग्रेस नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में भोपाल दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष केा लेकर बीजेपी और मोदी पर तंज कसा था। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप के एक फोन से नरेंदर ने सरेंडर कर दिया। अब राहुल के इस बयान के बाद सियासी वार शुरु हो गया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस बहाने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर पलट वार करते हुए नेता के बयान को घटिया बताया। और कहा कि राहुल गांधी में अभी मैच्योरिटी की कमी है। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश दौरे पर कहा था कि भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और प्रधानमंत्री मोदी ने जी हुजूर… करके सीजफायर कर दिया। ट्रंप के आगे नरेंद्र ने सरेंडर कर दिया।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी घमासान शुरु हो गया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी बेहद घटिया, निम्न-स्तरीय बयान दिया है। यह दर्शाता है कि उनमें अभी मैच्योरिटी की कमी है। जिस तरह से राहुल गांधी ने हमारे सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की उन्होने उसकी तुलना आत्मसमर्पण से की, इससे साफ पता चलता है कि उनकी मानसिकता स्थिति ठीक नहीं है।
कांग्रेस के कारण हिंदुस्तान के कैलेंडर में सरेंडर भरे पड़े
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ओर कांग्रेस पार्टी के कारनामे आजाद भारत के कैलेंडरों में सरेंडर से भरे पड़े हैं। सरेंडर कांग्रेस ने किया होगा, मगर भारत किसी के सामने सरेंडर नहीं हुआ। हम विश्व की एक मात्र ऐसी सभ्यता हैं जो हजारों सालों के आक्रमणों के बाद भी जीवंत है। जिसे आप मानने का तैयार नहीं है।
’26/11 और POK देना आत्मसमर्पण था’
इतिहास दोहराते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि UPA सरकार के राज में सरेंडर के कुछ उदाहरण बता रहा हूं। उस दौरान 5 जुलाई 2011 को राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवाद को पूरी तरह से नियंत्रित करना असंभव है। यह सरेंडर था। 26/11 के मुंबई हमलों के बाद यूपीए सरकार ने कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावित नहीं होगी। यह भी सरेंडर था।
सेना के बलिदान का अपमान
भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सफलता पाई है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने भारतीय सेना की सफलता की तुलना ‘सरेंडर’ से की, वह उनके पराक्रम और बलिदान का स्पष्ट अपमान है।




