bjp-government-ruining-farmers-and-farmers-as-a-mission-jayveer-shergill
bjp-government-ruining-farmers-and-farmers-as-a-mission-jayveer-shergill

मिशन के तौर पर किसान और किसानी को बर्बाद कर रही भाजपा सरकार : जयवीर शेरगिल

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को किसान विरोधी बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब उस पर कृषि को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने डीजल की कीमतों में वृद्धि तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से किनारा करने के बाद अब उर्वरक के दाम बढ़ाने को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार सिर्फ किसानों को ही नहीं बल्कि पूरी खेती (किसानी) को सिरे से समाप्त करने के मिशन पर काम कर रही है। जयवीर शेरगिल ने डीजल के बाद उर्वरक के मूल्य में अचानक हुई बेहिसाब वृद्धि को लेकर सरकार पर किसान अहित का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान और किसानी मुक्त भारत के अपने मिशन को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र की जीवन रेखा को व्यवस्थित रूप से काटने में लगी है।’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पहले तो सरकार ने तीन नये कृषि कानून लाकर किसानों को सड़क पर आने को मजबूर किया। उसके बाद डीजल पर 800 प्रतिशत ड्यूटी बढ़ाई तथा किसानों से फसलों की एमएसपी का भी अधिकार छीन लिया। अब सरकार ने डीएपी (सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाले उर्वरक) के मूल्य में प्रति किलो 58 प्रतिशत की वृद्धि की है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को ‘किसानों की नहीं, बेमानों की सरकार’ बताया। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in